[nextpage title=”cm akhilesh yadav marrige” ]

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस समय उत्तर प्रदेश के सबसे प्रतिभावान और जुझारू मुख्यमंत्री है। प्रदेश की समाजवादी सरकार के वे इस समय मुखिया है। सीएम अखिलेश ने राजनैतिक जीवन के साथ साथ निजी जीवन में उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की है।

[/nextpage]

[nextpage title=”cm akhilesh yadav marrige 2″ ]

डिम्पल से अखिलेश की पहली मुलाकात :

  • सीएम अखिलेश यादव और डिंपल की प्रेम कहानी 90 के दशक में शुरू हुई थी।
  • सामान्य प्रेम कहानियों की तरह उनकी भी कहानी आसान नही रही।
  • दोनों जब मिले तो अखिलेश यादव करीब 25 साल के थे और डिम्पल 21 साल की थी।
  • अखिलेश और डिम्पल अब जीवन साथी भले हो मगर असल जिंदगी में वे एक दूसरे के विपरीत है।
  • अखिलेश यादव की रुचि राजनीति और खेल में हैं जबकि डिंपल को घुड़सवारी और पेटिंग का शौक है।
  • फिर भी लखनऊ में दोनों के एक सामान्य मित्र के घर पर पहली मुलाकात के बाद वे एक दुसरे को दिल दे बैठे।
  • 4 साल तक घरवालों को बिना बताये दोनों ने एक दुसरे को डेट किया था।

अखिलेश ने लिखा डिम्पल को गुलाबी ख़त :

  • अखिलेश यादव जब इंजीनियरिंग करने आस्ट्रेलिया गये तो वहां से वे डिंपल को गुलाबी कागज पर खत लिखा करते थे।
  • ऑस्ट्रेलिया में उनके रहने तक वे चिठ्ठी से ही एक दुसरे से बाते करते थे।
  • उसी दौरान ही दोनों ने एक साथ जीने का फैसला कर लिया था।
  • पढ़ाई ख़त्म करके जब अखिलेश घर पहुंचे तब जाकर नेताजी को उनकी प्रेम कहानी का पता चला।

नेताजी नहीं थे शादी को तैयार :

  • अखिलेश और डिम्पल की शादी के लिए सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव तैयार नहीं थे।
  • वे नहीं चाहते थे कि यादव खानदान में कोई बाहर की बहू आये।
  • अखिलेश भी जिद किये बैठे थे कि वे शादी करेंगे तो सिर्फ डिम्पल से ही।
  • उन्होंने अपनी दादी की मदद से नेताजी को अपनी बात मानने पर मजबूर किया।
  • यह वह दौर था जब अखिलेश अपनी राजनैतिक पारी शुरू करने वाले थे।
  • मुलायम सिंह के पुराने मित्र अमर सिंह ने भी उन्हें समझाया तब जाकर वे शादी को मान गए।
  • इसके बाद 24 नवम्बर,1999 को दोनों एक दूसरे के साथ विवाह सूत्र में बंध गए।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें