समाजवादी पार्टी से निकाले गए विधायक आबिद रज़ा का टिकट कटने के बाद अब उनकी पत्नी फातिमा रज़ा का वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है. आप को बता दें कि बदायूं से सपा विधायक थे आबिद रज़ा .

वीडियो में फातिमा रज़ा ने सपा को उखाड़ फेंकने की कही बात –

  • विवादों में घिरे रहने वाले बदायूं से सपा विधायक आबिद रज़ा आज फिर सुर्ख़ियों में हैं.
  • लेकिन इस बार इन की शुर्खियों का कारण इनकी पत्नी फातिमा रज़ा हैं.
  • बता दें कि सोशल नेटवर्किंग साइट पर फातिमा रज़ा का वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है.

  • इस वीडियो में फातिमा रज़ा सपा को उखाड़ फेंकने की बात कहती नज़र आ रही हैं.
  • बता दें कि सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव पर आरोप लगाने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आबिद रज़ा का टिकट काटा था.
  • यही नही इसके बाद बदायूं विधायक आबिद रज़ा को पार्टी से बाहर भी कर दिया गया था.
  • गौरतलब हो कि बदायूं विधायक आबिद रज़ा सपा के दिग्गज नेता आज़म खान के करीबी हैं.
  • इसी के चलते पहले इन्हें टिकट दिया गया था.
  • बदायूं विधायक आबिद रज़ा की पत्नी फातिमा रज़ा भी शहर से नगर पालिका अध्यक्ष हैं.

ये भी पढ़ें :Exclusive वीडियो: सरकारी हेलीकॉप्टर से चुनावी ड्यूटी में परिवार लेकर पहुंचा पॉयलेट!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें