उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है शनिवार को 7 आईएएस अफसरों के तबादले की सूची जारी की गयी है। इसमें यूपी के पूर्व मुख्यसचिव रहें दीपक सिंघल को कमीश्नर एनसीआर गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गयी है।

  • पूर्व मुख्य सचिव रहें दीपक सिंघल को  कमिश्नर एनसीआर गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गयी है।
  • अशोक कुमार को सचिव राष्ट्रीय एकीकरण बनाया गया है।
  • राकेश कुमार नियोजन की जिम्मेदारी दी गयी है।
  • एसएस मिश्रा राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है।
  • अशोक श्रीवास्तव को एसीईओ नोएडा अथॉरिटी बनाया गया है।
  • गाजियाबाद के पूर्व डीएम विमल शर्मा को अब ACEO ग्रेटर नोएडा बनाया गया है।
  • बीएन सिंह को अपर स्थानिक आयुक्त दिल्ली बनाया गया है।

7-ias-transfer

4 पीसीएस का तबादलाः

  • इसके साथ ही शासन ने चार वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले की सूची भी जारी कर दी है।
  • देवी शरण उपाध्याय को अपर मुख्य कार्यपालक नोएडा, गौतमबुद्ध नगर बनाया गया है।
  • सतीश कुमार को अपर मुख्य कार्यपालक ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर बनाया गया है।
  • आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को मण्डी परिषद लखनऊ का उप निदेशक बनाया गया है।
  • सुनील कुमार चौधरी को राजस्व परिषद में उप भूमि आयुक्त के साथ ही नेडा सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

pps transfer

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें