उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के लिए हो रहे मतदान के दौरान बहराइच जिले के एक पोलिंग बूथ पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक मृत घोषित 62 वर्षीय बुजुर्ग मतदान करने पहुंच गया।

  • जब लोगों ने इस मुर्दे को वोट देने जाते देखा तो सभी सदमें में आ गए।
  • एक शख्स को मतदान भी नहीं करने दिया गया।

यह है पूरा मामला

  • जानकारी के मुताबिक, बहराइच शहर के गांधी इंटर कॉलेज में सुबह से ही मतदान हो रहा है।
  • मतदान के दौरान पोलिंग बूथ पर उस समय लोग आश्चर्य में पड़ गए जब एक कागजों में मृत घोषित व्यक्ति वोट डालने जा पहुंचा।
  • बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति मतदाता सूची मृत घोषित है।
  • जब वह अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचा तो निर्वाचन अधिकारियों ने उसे वोट डालने से मना कर दिया।
  • इस बात से यह व्यक्ति भड़क गया।
  • इस दौरान उसकी निर्वाचन कर्मचारियों से झड़प भी हुई।
  • आखिर में इस व्यक्ति को बिना वोट डाले ही वापस जाना पड़ा।
  • कागजों में मृत घोषित यह व्यक्ति कोतवाली नगर के ब्राह्मणीपुरा मोहल्ला का रहने वाला नवरतनमल बताया जा रहा है।
  • इस मतदाता को जिला प्रशासन के कर्मचारियों ने वोटर लिस्ट में मृत दिखा दिया है।
  • इससे आहत पीड़ित ने कर्मचारियों पर लापरवाही और धांधली का आरोप भी लगाया है।
  • वह मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड लेकर वोट डालने पहुंचा था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें