गरीबों, पिछड़ों और कमज़ोर तबके के मसीहा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की के नाम पर बना ‘आंबेडकर नगर’ फ़ैज़ाबाद मंडल का हिस्सा है| उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश में बसा यह जिला 29 सितम्बर 1955 में अस्तित्त्व में आया |2520 वर्ग किलोमीटर में सरयू के किनारे बसा यह जिला उत्तर में बस्ती और संत कबीर नगर, उत्तर-पूर्व में गोरखपुर, दक्षिण में सुल्तानपुर, पश्चिम में फ़ैज़ाबाद और पूर्व में आजमगढ़ से घिरा हुआ है| आंबेडकर नगर राम मनोहर लोहिया की जन्मभूमि होने के नाते भी खासा महत्त्व रखता है|

2011 की जनगणना के मुताबिक़ आंबेडकर नगर की आबादी 2,397,888 है जिनमे महिलाओं की संख्या 1,185,478 और पुरुषों की संख्या 1,212,410 है| 2001 से 2011 तक आंबेडकर नगर की आबादी में 18.30% का इजाफा हुआ है जब यहीं आंकडा 1991 से 2001 के बीच 24.40% था|आबादी के हिस्साब से आंबेडकर नगर भारत के 640 जिलों में 186वें पायदान पर है| यहाँ प्रति 1000 पुरुषों पर 978 महिलायें है| आंबेडकर नगर में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज समेत शिक्षा के समुचित संसाधन मौजूद है| यहाँ की औसत साक्षरता दर जो 2001 की जनगणना में 58.43% थी वो 2011 में बढ़कर 72.23% हो गई| पुरुषों की साक्षरता दर 81.66% जबकि महिलाओं की साक्षरता दर 62.66%  है| 10 ब्लॉक में बातें आंबेडकर नगर की 88.29% आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है जबकि 11.71% आबादी शहरों में रहती है| आंबेडकर नगर टेराकोटा उत्पादन के लिए भी प्रसिद्द है| 2006 में इसे पंचायती राज मंत्रालय के द्वारा देश के 250 अति पिछड़े इलाकों में शामिल किया गया था| यह उत्तरप्रदेश का 34वां जिला है जिसे पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि के तहत राशि मिलती है| 2006 में  आंबेडकर नगर हिन्दू बहूल क्षेत्र है यहाँ की 82.81% आब्दी हिन्दू और 16.75% आबादी मुस्लिम है|

आंबेडकर नगर में पांच तहसीलें है- टांडा, अकबरपुर, जलालपुर , अलापुर, भीती

2002 में गठित परिसीमन आयोग की अनुशंसा पर आंबेडकर नगर निर्वाचन क्षेत्र 2008 में अस्तित्त्व में आया| उत्तरप्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में आंबेडकर नगर 55वें नंबर की सीट है|

आंबेडकर नगर लोकसभा सीट में उत्तर प्रदेश की पांच विधानसभा सभा सीटें आती है-

गोसाईंगंज ,कटेहरी, टांडा, जलालपुर, अकबरपुर

कटेहरी, टांडा,जलालपुर और अकबरपुर की विधानसभा सीटें पहले अकबरपुर लोकसभा में आती थी|

चुनाव आयोग के 2009 के आंकड़ों के अनुसार आंबेडकर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 1,494,838 मतदाता है जिनमे 798,620 पुरुष और 696,218 महिला वोटर्स है| अस्तित्त्व में आने के बाद से ही आंबेडकर नगर किसी की सीट सामन्य श्रेणी की रही है| 2009 में यहाँ पहली बार आमचुनाव हुए| बहुजन समाज पार्टी के राकेश पाण्डेय समाजवादी पार्टी के शंखलाल मांझी को 2 लाख से ज्यादा वोटो से हराकर आंबेडकर नगर के पहले सांसद बने|

हरि ओम पाण्डेय

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]वर्तमान में यहाँ से भारतीय जनता पार्टी के हरिओम पाण्डेय सांसद है| [/penci_blockquote]

पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हरिओम पाण्डेय मानव संसाधन विकास से जुड़े मामलों की स्थाई समिति के सदस्य है| चर्चाओं में हिस्सा लेने का राष्ट्रीय औसत जहाँ 57.9 और राज्य का औसत 94.4 है वहीँ स्थानीय सांसद ने अपने चार साल के कार्यकाल में अबतक मात्र दो चर्चाओं में ही हिस्सा लिया है|

लोकसभा वर्ष पार्टी नाम
पंद्रहवीं 2009 बहुजन समाज पार्टी राकेश पाण्डेय
सोलहवीं 2014 भारतीय जनता पार्टी हरिओम पाण्डेय
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें