जैसे जैसे हमारी पश्चिमी उत्तरप्रदेश की चुनावी यात्रा आगे बढ़ रही है वैसे वैसे ही हमारे पास रोचक तथ्य निकल कर आ रहे हैं| पश्चिमी उत्तरप्रदेश की धड़कन है जिला मेरठ  यहां 7 विधानसभा सीटें हैं मौजूदा समय में 6 सीट पर बीजेपी और 1 सीट पर समाजवादी पार्टी काबिज है | सभी पार्टियां वैसे महंगाई, भ्रष्टाचार,बेरोजगारी,कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे तो उठा रही लेकिन हकीकत कुछ और है जो भी पार्टी जातीय समीकरण साधने में कामयाब होगी सत्ता उसकी ही होगी | तो आइए बात करते हैं मेरठ किठौर विधानसभा सीट ( Kithore Constituency Political History ) की

एक परिवार जिसने सालों तक किया शासन…

साल 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले इस सीट पर 15 साल तक सपा के विधायक शाहिद मंजूर ने राज किया था|

अखिलेश सरकार में मिनिस्टर होने के साथ-साथ वेस्ट यूपी की राजनीति में उनका दबदबा काफी हुआ करता था |

शाहिद मंजूर के साथ-साथ उनके पिता मंजूर अहमद भी किठौर विधानसभा सीट पर राज कर चुके हैं|

किठौर की जनता ने इस परिवार पर काफी समय तक अपना भरोसा बनाए रखा था|

वर्तमान समय में लगभग 3 लाख 70 हजार मतदाता इस सीट पर हैं|

क्या कहता है जातीय समीकरण ??
इस सीट पर लगभग 70000 मुस्लिम मतदाता ह |

वहीं पर 35000 गुर्जर तो लगभग 30000 त्यागी मतदाता हैं|

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में किठौर सीट ( Kithore Constituency Political History ) पर बीजेपी ने सपा के जीत के सिलसिले को तोड़कर जीत हासिल की थी|

इस सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी को 10,800 वोटों से जीत प्राप्त हुई थी|

किठौर विधानसभा सीट पर, सत्यवीर त्यागी को कुल 89,817 वोट मिले थे वहीं पूर्व विधायक, शाहिद मंजूर 79,017 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे|

उस समय इस सीट पर 338755 मतदाता थे जिनमे 188926 पुरुष 149505 महिला मतदाता थी|

जिनमे से 135677 पुरुष 107007 महिला मतदाताओं ने वोट डाला था|

तब पोलिंग बूथ की संख्या 339 थी वहीं वोट प्रतिशत 71.70 था जबकि 08 प्रत्याशी मैदान में थे|

2012 election result

2012 के चुनाव में 14 प्रत्याशी मैदान में थे जबकि 303089मतदाता थे|

जिनमे 169939 पुरुष 133139 महिला मतदाता थी,कुल मतदान केंद्रों की संख्या 314 थी|
वहीं कुल 201158 मतदाताओं में वोट डाला था जिनमे 114803 पुरुष और 86236 महिला मतदाता थी|

जबकि 66.36% वोट पड़े थे|

इस चुनाव में एसपी के शाहिद मंजूर ने बीएसपी के लखि राम नागर को 11106 वोट से हराया था|

शाहिद मंजूर को 73015 जबकि लखि राम नागर को 61909 वोट मिले थे|

Uttar Pradesh News  : उत्तर प्रदेश की खबरेंआपके शहर का हालवायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें