Moradabad Polling Stations, Polling Booths | 2021-2022

विधानसभा चुनाव 2022 नए नियमों के तहत होगा। कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए एक मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। पहले यह मानक 1400 से लेकर 1500 वोटर संख्या तक था । आयोग ने एक हजार से 1200 मतदाताओं पर बूथ बनाने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : एक-एक विधानसभा की जानकारी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय में ईवीएम की प्राथमिक स्तर की चेकिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए इस बार मुरादाबाद जिले के विधानसभाओं में 2667 बूथों ( मतदेय स्थल ) पर मतदान होगा। मतदाताओं की सुविधा के लिए इस बार मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं।

क्या UP चुनाव 2022 में मुरादाबाद जिले में जातिगत समीकरण से बनेगी बात ?

UP राज्य में पहले से बने 1,63,494 पोलिंग स्टेशनों से बढ़कर अब 1,74,351 पोलिंग स्टेशन हो गए हैं। इस प्रकार कुल 10,857 पोलिंग स्टेशनों की बढ़ोत्तरी हुई।

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार पांच जनवरी 2022 को मतदाताओं की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

Moradabad : जानें कौन किन सीटों पर कितने वोटों से जीता चुनाव 2017 विधानसभा चुनाव

आप राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली में अपना नाम ढूंढ सकते हैं।

सभी विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट electoralsearch.in पर उपलब्ध होंगी, जिस पर  देखी जा सकती है तथा प्रिन्टआउट भी प्राप्त किया जा सकता है।

वेबसाइट www.ceouttarpradesh.nic.in पर उपलब्ध होंगी, जिस पर Search your name Electoral Roll बटन पर क्लिक कर देखी जा सकती है

मतदान केंद्र, बूथ की स्थिति ( Moradabad Polling Stations , Polling Booths 2021-22 )

मुरादाबाद जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण, मुरादाबाद नगर, कुंदरकी और बिलारी में संख्या में इजाफा किया गया है।

25-कांठ विधान सभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों की संख्या 210 मतदेय स्थलों की संख्या 449 हो गई है।

26-ठाकुरद्वारा के मतदान केन्द्रों की संख्या 226 मतदेय स्थलों की संख्या 430 हो गई है।

27-मुरादाबाद ग्रामीण के मतदान केन्द्रों की संख्या 145 मतदेय स्थलों की संख्या 425 हो गई है।

28-मुरादाबाद नगर के मतदान केन्द्रों की संख्या 133 मतदेय स्थलों की संख्या 558 पहुंच गई।

29 कुन्दरकी के मतदान केन्द्रों की संख्या 223 मतदेय स्थलों की संख्या 445 हो गई है।

30-बिलारी आंशिक के मतदान केन्द्रों की संख्या 202 तथा मतदेय स्थलों की संख्या 360 हो गई है।

मतदेय स्थलों की सूची 2021-22 | जिला मुरादाबाद ( Moradabad Polling Stations Download Link )

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में विधानसभा के मतदेय स्थलों के आलेख्य प्रकाशित सूची

Uttar Pradesh News  उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें