आगरा ग्रामीण विधानसभा से बेबी रानी मौर्य का राजनीतिक सफर
Copyright @ UttarPradesh.ORG Agra Rural mla Baby Rani Maurya political journey and career
UP Elections News 2022

आगरा ग्रामीण विधानसभा से बेबी रानी मौर्य का राजनीतिक सफर 

आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से बेबी रानी मौर्य ( Baby Rani Maurya Political Journey ) विधायक चुनी गई हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में उन्होंने बहुजन समाजवादी पार्टी की किरण प्रभा केशरी को 76,608 वोटों से हराया है।

बेबी रानी मौर्य का राजनीतिक सफर ( Baby Rani Maurya Political Journey )

बेबी रानी मौर्य का जन्म 15 अगस्त 1956 को यूपी के आगरा जिले में ही हुआ था। उन्होंने आगरा से ही बीएड और एमए की है। बेबी रानी मौर्य का मायका बेलनगंज और ससुराल करिअप्पा रोड बालूगंज में है।

* 1990 में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत एक भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर शुरू की
* 1995 से 2000 तक आगरा की पहली महिला मेयर रहीं
* 1997 में भाजपा की अनुसूचित जाति (एससी) शाखा की पदाधिकारी नियुक्त किया गया
* 2001 में राज्य समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य बनीं
* 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य बनीं
* 2007 में उन्हें भाजपा ने एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था।
* 2018 में उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया
* 2018 की जुलाई में बाल अधिकार संरक्षण के राज्य आयोग का बनाया गया सदस्य
* 2013 से 2015 तक वह भाजपा प्रदेश मंत्री रहीं

वर्ष 2018 में उत्तराखंड की राज्यपाल बनाया गया।

वर्ष 2021 भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।

8 दिसंबर 2021 को राज्यपाल के पद से इस्तीफा देकर वह यूपी चुनाव 2022 में आगरा ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ी और भारी बहुमत से जीत हासिल की।

25 मार्च 2022 को बेबी रानी मौर्य ने मंत्री पद की शपथ ली। 28 मार्च को उन्हें महिला कल्याण, बाल विकास और पुष्टाहार मंत्री बनाया गया।

 

जानिए कैसा रहा यूपी की 403 विधायकों का राजनीतिक सफर

2009, 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में किस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में मारी थी बाजी, जानिए किसे मिली कितनी सीटें

Get Constituency Wise Election Results of Lok Sabha Elections from 2009 till 2019 

Uttar Pradesh News  : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related posts

Leave a Reply

Required fields are marked *