एबीपी न्यूज़-सी वोटर के मुताबिक सर्वे के नतीजे बताते हैं कि यूपी में 2022 में फिर से बीजेपी को सत्ता मिल सकती है। ABP Cvoter Survey UP के अनुसार उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 223 से 235 सीटें मिल सकती है, समाजवादी पार्टी को 145-157 सीटें मिलती दिख रही हैं।

अवध क्षेत्र में एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे  ( ABP Cvoter Survey UP )

अवध क्षेत्र में भाजपा को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। अवध क्षेत्र में 118 सीटें हैं और सर्वे के मुताबिक, यहां 71-75 सीटें  भाजपा के खाते में जाते हुए नजर आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी दूसरे स्थान पर रह सकती है जिसके खाते में 40 – 44 सीटें आ रहा है। वहीं, बसपा को 0 -2 सीटें ,कांग्रेस को 0 -2 सीटें और अन्य के खाते में 0 -2 सीटें जाते नजर आ रहे हैं।

बुंदेलखंड क्षेत्र में एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे 

इस क्षेत्र में 19 सीटे हैं । सर्वे के मुताबिक, बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा के खाते में 13 – 17 सीटें मिलते दिखाई दे रहा है। समाजवादी पार्टी के खाते में 2 – 6 सीटें जा सकता है। वहीं, बसपा को 0 -1 सीटें ,कांग्रेस को 0 -1 सीटें और अन्य के खाते में 0 -1 सीटें जाते नजर आ रहे हैं।

पूर्वांचल क्षेत्र में एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे 

पूर्वांचल क्षेत्र में 130 सीटें हैं । सर्वे के मुताबिक, पूर्वांचल में भाजपा को 66- 70 सीटें मिलता दिख रहा है, वहीं समाजवादी पार्टी 48 – 52  सीटें के साथ भाजपा को टक्कर देती दिखाई दे रही है। बसपा को पूर्वांचल में 5 -7  सीटें और कांग्रेस के खाते में 1 -3  सीटें जाता दिखाई दे रहा है। अन्य के खाते में 3 -5 सीटें जाते नजर आ रहे हैं।

पश्चिमी यूपी में एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे ( ABP Cvoter Survey UP )

पश्चिमी यूपी में 136 सीटें हैं । भाजपा को 71 – 75 सीटें मिलता नजर आ रहा है। अखिलेश यादव की पार्टी को 53 – 57 सीटें मिलने का अनुमान है। बसपा को पश्चिमी यूपी में 4 -6 सीटें मिल सकता है  । कांग्रेस के खाते में 1 -3 सीटें नजर आ रहा है। अन्य के खाते में 0 -2 सीटें जाते नजर आ रहे हैं।

 

उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव में करीब 15 करोड़ वोटर्स होंगे।

Uttar Pradesh News  : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें