AAP Releases List Of Candidates For UP Assembly Elections (1st)

Sep 15, 2021

लखनऊ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव को सियासी हलचल तेज होती जा रही है। आम आदमी पार्टी (आप) ने यूपी विधान सभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए अपने 100 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।

हालांकि आप के ये उम्मीदवार फाइनल नहीं हैं। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि कुछ उम्मीदवारों को बाद में बदला जा सकता है, यदि वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के अनुरूप नहीं हैं ।

AAP Releases List Of Candidates For UP Assembly Elections (2nd)

Sep 26, 2021

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने पार्टी के संभावित 70 विधानसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में विधानसभा प्रभारियों-संभावित प्रत्याशियों के नाम हैं।

दूसरी सूची में 19 ब्राह्मण, 13 दलित और पांच मुस्लिम नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इस सूची में पिछड़े वर्ग के 29 नाम हैं। जबकि पहली सूची में भी 100 में से 35 नाम पिछड़ा वर्ग से थे।

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें