जैसे जैसे हमारी पश्चिमी उत्तरप्रदेश की चुनावी यात्रा आगे बढ़ रही है कई रोचक तथ्य निकल कर आ रहे हैं | ‘मिशन 2022’ के लिए सियासी पार्टियों ने ताकत दिखाना शुरू कर दिया है. क्या कहता है मेरठ जिले की सरधना विधानसभा सीट का जातीय समीकरण?

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की धड़कन है जिला मेरठ यहां 7 विधानसभा सीटें हैं मौजूदा समय में 6 सीट पर बीजेपी और 1 सीट पर समाजवादी पार्टी काबिज है|

सभी पार्टियां वैसे महंगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी,कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे तो उठा रही लेकिन हकीकत कुछ और है |
जो भी पार्टी जातीय समीकरण साधने में कामयाब होगी सत्ता उसकी ही होगी |

तो आइए बात करते हैं मेरठ सरधना विधानसभा सीट की
महाभारत काल में कौरवों की राजधानी थी सरधना
सरधना विधानसभा सीट का इतिहास काफी पुराना रहा है |
महाभारत काल में कौरवों ने इसे अपनी राजधानी बनाया था |
इसके साथ ही यह सीट सांप्रदायिकता के आधार पर बेहद संवेदनशील है, यहां अकसर अलग-अलग जाति और धर्म के लोगों में तकरार होती रहती है |

जिसका फायदा नेता चुनावों में उठाने का प्रयास करते हैं |
इस विधानसभा सीट पर पिछले 40 सालों में केवल राजपूत और जाट प्रत्याशी ही सत्ता में आए हैं|

साथ ही उत्तर प्रदेश की राजनीति की एक अहम पार्टी सपा को आज तक इस सीट पर जीत हासिल नहीं हुई है.
कुल मतदाता लगभग 3 लाख 75हजार मतदाता हैं
इस सीट पर ठाकुर लोग सबसे लगभग 73 हजार है वहीं जाट लगभग 65 हजार और मुस्लिम 57 हजार के करीब हैं |
इसके आलावा अन्य जातियों में ब्राम्हण एससी एसटी ओबीसी भी लगभग 20,20 हजार हैं|

क्या कहते हैं 2017 के आंकड़े
साल 2017 के आंकड़ों की बात करें तो इस सीट पर लगातार दूसरी बार बीजेपी को ही जीत प्राप्त हुई थी |

इस सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी संगीत सोम को 21,625 मतों के साथ जीत मिली थी |
संगीत सोम को कुल 97,921वोट मिले थे वही दूसरे नंबर पर 76,296 के साथ सपा के अतुल प्रधान रहे थे |

कुल मतदाता 332487 थी जिनमे 184111पुरुष 148906 महिला मतदाता थी |

इस सीट पर 328 मतदान केंद्र थे वहीं 71.84% वोट डाले गए थे गिनती की बात करें तो 239266
कुल 11 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमे 1 महिला प्रत्याशी भी थी |

2012 election result

2012 के चुनाव में 25 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमे 4 महिला प्रत्याशी भी थी|

कुल मतदाता 295404 थे जिनमे से 214588 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था |
कुल पोलिंग बूथ 310 थे
वहीं वोटिंग % 72.76 था |

2012 में भी बीजेपी के संगीत सोम ने एसपी के अतुल प्रधान को 12274 वोट से हराया था |

बीजेपी के संगीत सोम को 62438 वोट मिले थे जबकि एसपी के अतुल प्रधान को 50164वोट मिले थे |

Uttar Pradesh News  : उत्तर प्रदेश की खबरेंआपके शहर का हालवायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें