[nextpage title=”varanasi” ]

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव के परिणामों की घोषणा शनिवार 11 मार्च को शुरू हो चुकी है। जिसके तहत अब तक 403 सीटों के रुझानों में भाजपा 309 सीटों पर लगातार बढ़त बनाये हुए है। साथ ही सपा-कांग्रेस गठबंधन 69 सीटों पर आगे चल रही है, वहीँ बसपा 20 और अन्य 11 सीटों पर आगे चल रही है। पूर्वांचल के बनारस जिले में भी भाजपा का दबदबा बना हुआ है।

अगले पेज पर जानें बनारस की सभी सीटों का हाल:

[/nextpage]

[nextpage title=”varanasi2″ ]

वाराणसी जिले की विधानसभा सीटों का हाल:

रोहनिया विधानसभा:

  • भारतीय जनता पार्टी सुबह 8 बजे से शुरू हुए रुझानों के बाद से लगातार बढ़त बनाये हुए है।
  • इसके साथ ही सूबे के बनारस जिले में मतगणना की स्थिति कुछ इस प्रकार है।
  • रोहनिया विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र नारायण सिंह 52047 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • सपा के महेंद्र सिंह पटेल 30566 वोट के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

अजगरा विधानसभा:

  • वाराणसी की अजगरा विधानसभा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के 63831 मतों के साथ आगे चल रहे हैं।
  • गौरतलब है कि, सुहेलदेव भारतीय समाज को भाजपा का समर्थन प्राप्त है।
  • दूसरे नंबर पर सपा के लालजी सोनकर 36531 वोटों के साथ हैं।

शिवपुरी विधानसभा:

  • वाराणसी की अजगरा विधानसभा में भाजपा के अनिल राजभर 110453 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • सपा के आनंद मोहन 56194 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

सेवापुरी विधानसभा:

  • वाराणसी की सेवापुरी विधानसभा से नील रतन सिंह पटेल जीत चुके हैं, उन्हें कुल 86645 मत हासिल हुए।
  • सपा के सुरेन्द्र सिंह पटेल 46054 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

वाराणसी कैंट:

  • शहर की कैंट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सौरभ श्रीवास्तव 62613 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव 30885 के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

वाराणसी उत्तरी:

  • शहर की उत्तरी विधानसभा में भाजपा के रविन्द्र जैसवाल 93225 मतों के साथ आगे चल रहे हैं।
  • कांग्रेस के अब्दुल समद 35574 मतों के साथ दूसरे नंबर हैं।

वाराणसी दक्षिण:

  • शहर की दक्षिणी विधानसभा में भाजपा के डॉ० नीलकंठ तिवारी 71956 मतों के साथ आगे चल रहे हैं।
  • कांग्रेस के राजेश मिश्रा 68401 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

पिंडरा विधानसभा:

  • वाराणसी की पिंडरा विधानसभा में भाजपा के अवधेश सिंह 90614 मतों के साथ आगे चल रहे हैं।
  • बसपा के बाबूलाल 53765 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें