उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को बसपा सुप्रीमों मायावती आज एक बड़ी रैली कर रही हैं। इस रैली के माध्यम से मायावती यूपी में अपने मजबूत गढ़ से पूरे पश्चिम यूपी को साधने की भरपूर कोशिश करेंगी। ऐसा माना जा रहा है कि  बसपा के बेस वोट बैंक में लोकसभा चुनाव के बाद से ही सेंधमारी कर रही दूसरी पार्टियों को रोकने के लिए बहुजन समाज पार्टी पूरा जोर लगा रही है। इस रैली के माध्यम से बसपा सुप्रीमों मायावती गाजियाबाद तक के वोटर्स को अपनी ओर रिझाने की पूरी कोशिश करेंगी।

बसपा सुप्रीमो मायावती सहारनपुर में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहीं हैं।

बसपा सुप्रीमों मायावती का भाषण Live: 

https://www.youtube.com/watch?v=7VnwQVsf9yw

 बसपा की सहारनपुर में ही रैली क्यों ?

  • मायावती  वेस्ट यूपी को साधने निकलीं दलित वोटों को एकजुट कर पार्टी को और मजबूत करना चाहती हैं।
  • यही वजह है कि वेस्ट यूपी में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए बसपा ने सहारनपुर को चुना है।
  • एक सबसे बड़ी वजह ये भी है कि बसपा संस्थापक कांशीराम से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती तक सहारनपुर से प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : बसपा सुप्रीमो की सहारनपुर रैली आज, जुटेगी ऐतिहासिक भीड़ !

ज्यादा से ज्यादा  भीड़ जुटाने का है टारगेट:

  • पार्टी के सभी पदाधिकारियों को रैली को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है।
  • सूत्रों के अनुसार जिस कैंडिडेट का टारगेट पूरा नहीं होगा उसका विधानसभा टिकट कट जायेगा।
  • ऐसी परिस्थिति में कैंडिडेट रैली में ज्यादा से ज्यादा मेहनत कर रहे हैं।
  • भीड़ जुटाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
  • सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बसपा के हर एक कैंडिडेट को 5 हजार लोगों को रैली में लाने का लक्ष्य दिया गया है।
  • सहारनपुर और मेरठ मंडल की 44 विधानसभाओं से बसपा कार्यकर्ता शामिल होंगे इस रैली में।
  • पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को भी भीड़ लेकर पहुंचने का टारगेट दिया गया है इस महारैली में।

यह भी पढ़ें : मायावती की ‘महारैली’ विपक्षी दलों के लिए बन रही है मुसीबत !

[ultimate_gallery id=”18397″]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें