महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहली बार आज अयोध्या आ रहे।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे आज रात पहुँचेंगे लखनऊ।

एकनाथ शिंदे लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में करेगे रात्रि विश्राम।

सीएम के साथ उनकी कैबिनेट के 13 मंत्री रहेगे शामिल

लखनऊ एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से रामकथा पार्क में बने हैलीपैड पर पहुँचेंगे

सीएम एकनाथ शिंदे अयोध्या में दोपहर को करेंगे प्रेस वार्ता।

भगवान राम के दर्शन करने के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेगे मुलाकात।

आपको बता दे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहली बार अयोध्या आ रहे हैं।

शिवसेना की ओर से मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे की तैयारी चल रही है।

शिंदे के स्वागत में लखनऊ से लेकर अयोध्या तक करीब 1500 बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं।

एकनाथ शिंदे अपने दौरे के दौरान रामलला, हनुमान गढ़ी दर्शन पूजन, राम मंदिर के निर्माण स्थल का निरीक्षण, आरती और लक्ष्मण किला मंदिर में संतों का आशीर्वाद लेंगे।

मुख्यमंत्री शिंदे के अयोध्या दौरे के जरिए पार्टी अपनी हिंदुत्व वाली छवि को मजबूत करना चाहती है।

मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री, विधायक, पदाधिकारी अयोध्या पहुचेगे।

मुख्यमंत्री योगी से मुलाक़ात के बाद भोजन करने कि बाद रात में मुख्यमंत्री शिंदे एयरपोर्ट के लिए होगे रवाना।

सुबह की फ्लाइट से मुंबई के लिए होगे रवाना।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें