रोलेंट ओल्टमेंस को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच पद से हटा दिया गया है। अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम कोच का पदभार टीम के हाई परफार्मेंस निदेशक डेविड जान संभालेंगे। हाई परफार्मेंस निदेशक डेविड जान तब तक कोच का पद संभालेंगे जब तक इस पद के लिए कोई उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिल जाता।

रोलेंट ऑल्टमेंस नहीं रहे भारतीय हॉकी टीम के कोच-

  • हॉकी इंडिया के कोच रोलेंट ओल्टमेंस को पद से हटाया गया है।
  • बीते कई दिनों से इसकी आशंका जताई जा रही थी।
  • हॉकी इंडिया के मुताबिक़, खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा में सुधार न देखते हुए रोलेंट ऑल्टमेंस को कोच के पद से हटाया गया है।
  • हॉकी इंडिया ने कहा कि जब तक किसी का चुनाव नहीं हो जाता तब तक डेविड जॉन यह ज़िम्मेदारी संभालेंगे।
  • डेविड जान भारतीय सीनियर पुरूष हॉकी टीम का हाई परफॉरमेंस निदेशक है.
  • रोलेंट ओल्टमेंस 2015 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच नियुक्त किये गए थे।
  • बता दें कि साल के अंत यानि दिसंबर में हॉकी विश्व लीग का फाइनल भारत में ही होना है।
  • इसके अलावा भारत विश्व कप 2018 भी होस्ट करेगा।

यह भी पढ़ें: हॉकी टीम दुनिया को दिखा दे कि वह क्या कर सकती है: कोच रोलेंट ओल्टमेंस

यह भी पढ़ें: इंडियन हॉकी टीम के हाई-परफॉरमेंस निदेशक बने डेविड जान

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें