बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा 63 साल की उम्र में अभी भी इतनी खूबसूरत हैं कि देखने वाले उनकी सुंदरता देखकर हैरान रह जाते हैं। रेखा ने अपने बॉलीवुड करियर में अपनी मनमोहक अंदाज, प्रेम संबंधों और प्रशंसकों के बीच लोकप्रियता के साथ दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज किया। एक साधारण सी भानुरेखा गणेशन से बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्ट्रेस रेखा बनने का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। आज के समय में रेखा फिल्मों में नजर नहीं आती फिर भी आखिर उनका खर्च कैसे चलता है, ये सवाल सभी के दिमाग में दौड़ता होगा। आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देने जा रहे हैं।

रेखा के इनकम के हैं कई जरिये :

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा वाकई में कई सालों से फ़िल्मों से दूर हैं तो आप गलत हैं। रेखा 1 साल में एक फ़िल्म में तो नज़र आ जाती हैं। रेखा की जल्द ही 2 फ़िल्में आनी वाली हैं। फिल्मों के अलावा, रेखा अपने मुंबई और दक्षिण भारत में स्थित घरों के रेंट से भी अपनी इनकम बनाती हैं।

actress rekha

इसके साथ ही रेखा राज्य सभा सदस्य हैं। रेखा को राज्य सभा सदस्य होने के नाते सैलरी मिलती है। इसके अतिरिक्त रेखा ने अपने करियर के दौरान कुछ बचत तो की होगी। रेखा एक मध्यवर्गीय परिवार से हैं और ऐसे परिवार की आदत ही बचत करना होता है।

actress rekha

अगर आप रेखा की लाइफ स्टाइल देखें तो आप समझ जाएंगे कि वो फ़िज़ूलख़र्ची करना पसंद नहीं करती हैं। रेखा हमेशा उतना ही पैसा ही ख़र्च करती हैं जितनी आवश्यकता होती है। इसके अलावा, रेखा कुछ टीवी शो में ही नज़र आती हैं।

actress rekha

रेखा को अवॉर्ड शो में आने के भी पैसे मिलते हैं। जब भी कोई बड़ा स्टोर या फिर शॉप की ओपनिंग होती है तो अमूमन किसी स्टार को बुलाया जाता है। रेखा भी ज़्यादातर जगहों पर मौजूद रहती हैं।

actress rekha

रेखा को कुछ साल पहले बिहार सरकार ने बिहार का ब्रैंड एंबेसडर बनाया था। रेखा ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और सफल रही। रेखा की गिनती आज भी देश की बड़ी एक्ट्रेस में की जाती है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें