पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोकसभा सीटों में से एक मुरादाबाद शहर ( Moradabad Lok Sabha ) रामगंगा नदी के किनारे बसा है और इसे पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है। यहां से पीतल के बर्तन और मूर्तियां पूरे विश्व में भेजी जाती है। यहां कई सारे दर्शनीय स्थल भी हैं। इस सीट पर 1952 में पहली बार चुनाव हुआ। 1952 से 1967 तक ये सीट कांग्रेस के खाते में थी, लेकिन 1967 और 1971 में हुए चुनाव में जनसंघ ने इस सीट पर कब्जा जमाया। 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में रालोद ने इस सीट को जीता, लेकिन 1980 में एक बार फिर जनता दल के हाथ ये सीट आई।

1984 में राजीव गांधी की लहर में ये सीट ( Moradabad Lok Sabha ) फिर से कांग्रेस के हाथ में रही, लेकिन ये कामयाबी बहुत ज्यादा दिनों तक नहीं रही। 1989, 1991 में ये सीट जनता दल के खाते में, 1996, 1998 में समाजवादी पार्टी के खाते में गई। कांग्रेस से टूटकर बनी जगदंबिका पाल की अखिल भारतीय लोकतांत्रिक कांग्रेस ने 1999 चुनाव में इस सीट से जीत दर्ज की।

मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र ( Moradabad Lok Sabha ) में कुल 5 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें बढ़ापुर, कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण और मुरादाबाद नगर शामिल हैं।

साल निर्वाचित सांसद पार्टी
1952 राम सरणि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1957 राम सरणि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1962 सैयद मुजफ्फर हुसैन स्वतंत्र
1967 ओम प्रकाश त्यागी भारतीय जन संघ
1971 वीरेंद्र अग्रवाल भारतीय जन संघ
1977 गुलाम मोहम्मद खान भारतीय लोक दल
1980 गुलाम मोहम्मद खान जनता पार्टी (धर्मनिरपेक्ष)
1984 हाफिज मो. सिद्दिक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989 गुलाम मोहम्मद खान जनता दल
1991 गुलाम मोहम्मद खान जनता दल
1996 शफीकुर रहमान बरक़ी समाजवादी पार्टी
1998 शफीकुर रहमान बरक़ी समाजवादी पार्टी
1999 चंद्र विजय सिंह अखिल भारतीय लोकतांत्रिक कांग्रेस
2004 शफीकुर रहमान बरक़ी समाजवादी पार्टी
2009 मोहम्मद अजहरुद्दीन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2014 कुंवर सर्वेश कुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी
2019 एसटी हसन समाजवादी पार्टी

 

संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश

1 – सहारनपुर |  2 – कैराना | 3 – मुजफ्फरनगर | 4 – बिजनौर | 5 – नगीना (SC) | 6 – मुरादाबाद | 7 – रामपुर | 8 – संभल | 9 – अमरोहा |  10 – मेरठ | 11 – बागपत | 12 – गाज़ियाबाद |  13 – गौतम बुद्ध नगर | 14 – बुलंदशहर (SC) | 15 – अलीगढ़ | 16 – हाथरस (SC) | 17 – मथुरा |  18 – आगरा (SC) 19 – फतेहपुर सीकरी |  20 – फिरोज़ाबाद |  21 – मैनपुरी | 22 – एटा | 23 – बदायूं | 24 – आंवला | 25 – बरेली | 26 – पीलीभीत | 27 – शाहजहांपुर (SC) 28 – खीरी |  29 – धौरहरा | 30 – सीतापुर | 31 – हरदोई (SC) | 32 – मिसरिख (SC) | 33 – उन्नाव | 34 – मोहनलालगंज (SC) | 35 – लखनऊ | 36 – रायबरेली | 37 – अमेठी | 38 – सुल्तानपुर | 39 – प्रतापगढ़ |  40 – फर्रुखाबाद | 41 – इटावा (SC) | 42 – कन्नौज | 43 – कानपुर | 44 – अकबरपुर | 45 – जालौन (SC) | 46 – झांसी | 47 – हमीरपुर | 48 – बांदा | 49 – फतेहपुर | 50 – कौशाम्बी (SC) | 51 – फूलपुर | 52 – प्रयागराज [ इलाहाबाद ] | 53 – बाराबंकी (SC) |  54 – अयोध्या [ फैज़ाबाद ] |   55 – अम्बेडकर नगर |  56 – बहराइच (SC) | 57 – कैसरगंज | 58 – श्रावस्ती | 59 – गोंडा | 60 – डुमरियागंज |  61 – बस्ती | 62 – संत कबीर नगर | 63 – महाराजगंज | 64 – गोरखपुर |  65 – कुशीनगर | 66 – देवरिया | 67 – बंसगांव (SC) | 68 – लालगंज (SC) | 69 – आजमगढ़ | 70 – घोसी | 71 – सलेमपुर | 72 – बलिया | 73 – जौनपुर |    74 – मछलीशहर (SC) | 75 – गाज़ीपुर |  76 – चंदौली | 77 – वाराणसी | 78 – भदोही |  79 – मिर्जापुर |   80 – रॉबर्ट्सगंज (SC) |

 

Uttar Pradesh News  : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें