जालौन ( Jalaun Lok Sabha )  पूर्वी-मध्य भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है। यह बुंदेलखंड के मुख्य जनपदों में से एक है। यहां उरई, कौंच, कालपी आदि तहसीलें है। इनमे कालपी का विशेष महत्व है। यहां हिन्दू-मुस्लिम धर्मों के अनेक धार्मिक स्थल मौजूद है। जालौन के कालपी में नौ रत्नों में एक बीरबल का 1528 में जन्म हुआ था। बीरबल ने कालपी में अपना महल बनवाया था जो आज जर्जर हाल में है। जालौन जिले में देश भर में प्रसिद्ध आल्हा उदल के मामा माहिल का एक तालाब भी है जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। जालौन ( Jalaun Lok Sabha )  के रामपुर थाने में पांच नदियों- पहुज, बेतवा, यमुना, सिंध, चम्बल का संगम होता है। यह एक रमणीय स्थल है।

उत्तर में यमुना नदी द्वारा सीमाबद्ध है। बेतवा प्रणाली सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराती है। जालौन की फसलों में गेहूं, चना व सरसों शामिल हैं। कालपी नगर के समीप बबूल के वृक्षों के बागान हैं। जालौन का प्रशासनिक मुख्यालय, उरई कानपुर के 105 किलोमीटर दक्षिण में है, जिससे वह सड़क व रेल से जुड़ा है। रामपुर कृषि उपज का व्यापारिक केंद्र है। इसके प्रमुख ग्राम बंगरा रूरा कमशेरा मिझोना निचाबदी है।

इस लोकसभा सीट ( Jalaun Lok Sabha )  में यूपी विधानसभा की पांच सीटें आती है जिसमें भोगनीपुर, माधोगढ़, कालपी, उरई और गरौठा शामिल है।

साल निर्वाचित सांसद पार्टी
1977 रामचरण भारतीय लोक दल
1980 नाथूराम शाक्यवारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई)
1984 लच्छी रामो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989 राम सेवक भाटिया जनता दल
1991 गया प्रसाद कोरी भारतीय जनता पार्टी
1996 भानु प्रताप सिंह वर्मा भारतीय जनता पार्टी
1998 भानु प्रताप सिंह वर्मा भारतीय जनता पार्टी
1999 बृज लाल खबरी बहुजन समाज पार्टी
2004 भानु प्रताप सिंह वर्मा भारतीय जनता पार्टी
2009 घनश्याम अनुरागी समाजवादी पार्टी
2014 भानु प्रताप सिंह वर्मा भारतीय जनता पार्टी
2019 भानु प्रताप सिंह वर्मा भारतीय जनता पार्टी

 

संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश

1 – सहारनपुर |  2 – कैराना | 3 – मुजफ्फरनगर | 4 – बिजनौर | 5 – नगीना (SC) | 6 – मुरादाबाद | 7 – रामपुर | 8 – संभल | 9 – अमरोहा |  10 – मेरठ | 11 – बागपत | 12 – गाज़ियाबाद |  13 – गौतम बुद्ध नगर | 14 – बुलंदशहर (SC) | 15 – अलीगढ़ | 16 – हाथरस (SC) | 17 – मथुरा |  18 – आगरा (SC) 19 – फतेहपुर सीकरी |  20 – फिरोज़ाबाद |  21 – मैनपुरी | 22 – एटा | 23 – बदायूं | 24 – आंवला | 25 – बरेली | 26 – पीलीभीत | 27 – शाहजहांपुर (SC) 28 – खीरी |  29 – धौरहरा | 30 – सीतापुर | 31 – हरदोई (SC) | 32 – मिसरिख (SC) | 33 – उन्नाव | 34 – मोहनलालगंज (SC) | 35 – लखनऊ | 36 – रायबरेली | 37 – अमेठी | 38 – सुल्तानपुर | 39 – प्रतापगढ़ |  40 – फर्रुखाबाद | 41 – इटावा (SC) | 42 – कन्नौज | 43 – कानपुर | 44 – अकबरपुर | 45 – जालौन (SC) | 46 – झांसी | 47 – हमीरपुर | 48 – बांदा | 49 – फतेहपुर | 50 – कौशाम्बी (SC) | 51 – फूलपुर | 52 – प्रयागराज [ इलाहाबाद ] | 53 – बाराबंकी (SC) |  54 – अयोध्या [ फैज़ाबाद ] |   55 – अम्बेडकर नगर |  56 – बहराइच (SC) | 57 – कैसरगंज | 58 – श्रावस्ती | 59 – गोंडा | 60 – डुमरियागंज |  61 – बस्ती | 62 – संत कबीर नगर | 63 – महाराजगंज | 64 – गोरखपुर |  65 – कुशीनगर | 66 – देवरिया | 67 – बंसगांव (SC) | 68 – लालगंज (SC) | 69 – आजमगढ़ | 70 – घोसी | 71 – सलेमपुर | 72 – बलिया | 73 – जौनपुर |    74 – मछलीशहर (SC) | 75 – गाज़ीपुर |  76 – चंदौली | 77 – वाराणसी | 78 – भदोही |  79 – मिर्जापुर |   80 – रॉबर्ट्सगंज (SC) |

 

Uttar Pradesh News  : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें