उत्तराखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि अगर मुझे वंदे मातरम गाने के लिए मजबूर किया जाएगा तो वह नहीं गाएंगे। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो उत्तराखंड से बाहर निकाल कर दिखाए।

वंदे मातरम पर जुबानी जंग जारी-

  • उत्तराखंड में वंदे मातरम को लेकर जुबानी जंग खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है।
  • कुछ दिन पहले शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा था कि जिसे उत्तराखंड में रहना है उसे वंदे मातरम बोलना होगा।
  • इस पर किशोर उपाध्याय ने कहा कि उन्हों वंदे मातरम बोलने के लिए कोई विवश नहीं कर सकता।
  • इसके साथ ही उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि वह एक महीने तक किसी कार्यक्रम में वंदे मातरम नहीं गाएंगे, हिम्मत है तो कोई उन्हें उत्तराखंड से निकाल कर दिखाए।
  • उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थापना से पहले क्या लोग वंदे मातरम नहीं बोलते थे।
  • इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम वंदे मातरम लंबे समय से गा रहे है।
  • इसके साथ ही किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा के कारण जम्मू-कश्मीर के हालात खराब है।
  • उन्होंने कहा कि ऐसा ही रहा तो भारत के हाथ से कश्मीर निकल जाएगा।

यह भी पढ़ें: शादी या तलाक के बाद महिलाओं को पासपोर्ट में नाम बदलवाने की ज़रूरत नहीं!

यह भी पढ़ें: EVM छेड़छाड़ मामले में SC ने EC से फिर 4 हफ़्तों में माँगा जवाब!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें