मध्य प्रदेश में बीजेपी के एक नेता को पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नेता का नाम नीरज शाक्य बताया जा रहा है। नीरज शाक्य मध्य प्रदेश में बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी हैं। उनपर आरोप है कि वह अॉनलाइन कॉलगर्ल मुहैया कराते थे।

बीजेपी नेता हुए गिरफ्तार :

  • मध्यप्रदेश बीजेपी के एक नेता को पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिफ्तार किया है।
  • स्थानीय पुलिस के अनुसार ये नेता दूसरे सदस्यों के साथ मिलकर ऑनलाइन लोगों को कॉलगर्ल मुहैया कराने का काम करता था।
  • पुलिस के मुताबिक ऑनलाइन सेक्स रैकेट का ये पूरा कारोबार बेरोजगार लड़कियों के जरिए होता था।
  • इस रैकेट के सदस्य उन लड़कियों की तलाश करते थे जो नौकरी के लिए अपना बॉयोडॉटा इंटरनेट पर डालती थीं।
  • गिरोह के सदस्य अपने काम लायक लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर अपने पास बुलाते थे।
  • फिर उनको बहला फुसलाकर देह व्यापार के धंधे में डाल देते थे।
  • पुलिस ने छापा मारकर इस रैकेट के चंगुल से चार लड़कियों को भी बचाया है।

देह व्यापार के आरोप में 9 लोग हुए गिरफ्तार :

  • खबरों के मुताबिक पुलिस ने देह व्यापार चलाने के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
  • इन 9 लोगों में जो बड़ा नाम उभरकर आ रहा है, वह बीजेपी नेता नीरज शाक्य का है।
  • खबर के मुताबिक इस मामले की सूचना मिलते ही बीजेपी ने नीरज शाक्य को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
  • बताया जा रहा है कि बीजेपी ने एक सप्ताह पहले ही नीरज शाक्या को एमपी बीजेपी अनूसूचित जाति मोर्चा का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें