सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की तरफ से आतंकवादिक गतिविधियाँ लगातार बढती जा रही हैं साथ ही पाकिस्तान लगातार भारतीय सीमा में घुसपैठ करने कि कोशिशों में लगा हुआ है । गौरतलब  है कि इस समय भी भारतीय सेना के जवान जम्मू-कश्मीर के पास पंपोर में पिछले 48 घंटे से आतंकवादियों से लड़ रहे हैं । पाकिस्तान द्वारा की जा रही भारतीय सीमा में घुसपैठ की इस समस्या के देखते हुए सेना कि आर्डिनेंस विंग ने राजस्थान के रेगिस्तान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ के जवानों को ट्रिप फ्लेयर तकनीक से लैस करना शुरू कर दिया है।

कैसे काम करती है ट्रिप फ्लेयर तकनीक ?

  • राजस्थान के रेगिस्तान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर वाला इलाका काफी दुर्गम है।
  • ऐसी जगहों पर  पेट्रोलिंग करना आसान नहीं है ख़ास कर के रात के समय ।
  • ट्रिप फ्लेयर ऐसी जगहों पर लगाया जाता है जहाँ घुसपैठ कि सम्भावना सब से ज्यादा हो।
  • रेगिस्तान  के इलाके में घुसपैंठ रोकने में ट्रिप फ्लेयर तकनीक बेहद कारगर है।

ये भी पढ़ें :पम्पोर में आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक पिछले दो दिनों से जारी

  • क्यों कि ट्रिप फ्लेयर से निकलने वाली तेज़ आवाज़ और रौशनी को दूर से देखा जा सकता है।
  • दरअसल ट्रिप फ्लेयर में मिट्टी के रंग का पतला सा धागा रहता है।
  • जो रेगिस्तान के धूल में दबा रहता है।
  • जैसे ही किसी भी प्रकार का प्रेशर या लोड इस पर पड़ता है ये विस्फोट के साथ जलना शुरू कर देता है ।
  • इससे निकलने वाली तेज़ रौशनी को रात के अंधेरे में वाच टावरों पर से आसानी से देखी जा सकता है ।
  • ट्रिप फ्लेयर के जलते ही सेना तुरंत घुसपैठ वाली जगहों पर पहुँच कर घुसपैंठ रोक सकती है।
  • ट्रीप फ्लेयर पहले वहीं लगाया जाता था जो इलाका घुसपैठ के लिहाज से संवेदनशील हो।
  • मगर अब सेना द्वारा डीआरडीओ से इसे ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है।
  • ताकि पूरी सीमा पर तारबंदी के नीचे इसे लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें :कार्यकर्ता मेहनत तो करते हैं, लेकिन सिद्धांतों को भूल गए हैं- सपा प्रमुख

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें