केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का आज सुबह निधन हो गया। अनिल माधव दवे के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया।

पीएम मोदी ने जताया शोक:

  • केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
  • अनिल माधव दवे का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ।
  • अनिल दवे काफी समय से बीमार थे और एम्स में उनका ईलाज चल रहा था।
  • हालाँकि पिछले कुछ दिनों में उनकी स्थिति में सुधार देखा गया था।
  • 5 जुलाई 2016 को अनिल दवे को पर्यावरण मंत्री बनाया गया था।
  • अनिल दवे एक प्रखर प्रवक्ता के रूप में जाने जाते थे।
  • केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे के निधन पर पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने शोक जताया है।
  • पीएम मोदी ने ट्वीट किया और अनिल माधव दवे की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।
  • उन्होंने कहा कि अनिल दवे के रूप में उन्होंने एक अच्छे मित्र और उर्जावान जनता के सेवक को खो दिया।
  • पीएम मोदी ने कहा कि वो कल शाम अनिल दवे के साथ सरकार की नीतियों पर चर्चा कर रहे थे और आज इस दुखद समाचार से वो पूरी तरह शोकाकुल हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने बताया निजी क्षति:

  • यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अनिल माधव दवे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
  • छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने भी अनिल माधव दवे के निधन पर शोक व्यक्त किया।
  • वहीँ MP सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अनिल माधव दवे के निधन पर शोक जताया।
  • उन्होंने कहा कि ये एक निजी क्षति है और देश ने एक सच्चा देशभक्त और माँ नर्मदा का सपूत खो दिया है।
  • बीजेपी के कई नेताओं ने अनिल माधव दवे के निधन पर शोक व्यक्त किया है और इसे पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।

मध्यप्रदेश बीजेपी के थिंक टैंक कहे जाते थे अनिल दवे:

  • मध्यप्रदेश बीजेपी में अनिल दवे का कद बहुत बड़ा था।
  • शिवराज सिंह चौहान की चुनाव में जीत के पीछे अनिल दवे का बहुत बड़ा योगदान रहा।
  • बीजेपी MP इकाई के थिंक टैंक कहे जाने वाले अनिल दवे का स्वाभाव सरल था।
  • पर्यावरण मंत्री बनाये जाने के बाद उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए काफी प्रयास किये।
  • नए-नए तरीकों से उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ और अनुकूल बनाये रखने के लिए प्रयास किये।
  • जब वो प्रश्नकाल में सवालों के जवाब देते थे तो उनके तारीफ विपक्ष भी करते थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें