रांची जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा आयोजकों से प्रतिमाओं का विसर्जन एक अक्टूबर तक पूरा करने को कहा है, जिससे कि मोहर्रम का जुलूस तीन अक्टूबर को निकाला जा सके।

जिला प्रशासन ने जारी किए दिशानिर्देश-

  • दुर्गा पूजा आयोजकों से रांची जिला प्रशासन ने एक अक्टूबर तक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन पूरा करने को कहा है।
  • रांची जिला प्रशासन ने ऐसा आदेश इसलिए दिया ताकि तीन अक्टूबर को मोहर्रम का जुलूस निकाला जा सके।
  • जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा के लिए झांकियों के निर्माण के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।
  • निर्देशों में साथ ही विवादित स्थलों से बचने को कहा गया है।
  • महावीर मंडल के अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि एक अक्टूबर को प्रतिमाओं का विसर्जन करने पर आम सहमति बनी है।
  • उन्होंने कहा, ‘हमने दुर्गा पूजा व मुहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने के लिए महावीर मंडल व मुहर्रम समिति की एक समन्वय समिति बनाई है।’
  • राज्य के विपक्षी दलों ने प्रतिमाओं का विसर्जन एक अक्टूबर तक पूरा करने के लिए बाध्य करने को लेकर भाजपा सरकार की निंदा की है।

यह भी पढ़ें: मुहर्रम, दुर्गा पूजा और दशहरे के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कसी!

यह भी पढ़ें: 249 वर्षों के बाद भी विसर्जित न हो सकी माँ दुर्गा की यह प्रतिमा  

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें