जम्मू कश्मीर में अब महिला सुरक्षा बटालियन की संख्या बढ़ाई जाएगी। खबरों के मुताबिक जम्मू कश्मीर में 1000 महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी।

पथराव की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने उठाया कदम-

  • पथराव की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने महिला पुलिस बटालियन की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है।
  • जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया।
  • इसके लिए सरकार पुलिस विभाग में लगभग 1000 महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती करेगी।
  • ये महिला पुलिसकर्मी केंद्र सरकार की नवगठित पांच भारतीय रिजर्व बटालियनों का हिस्सा होंगी।
  • इसके लिए केंद्र सरकार पहले ही अपनी मंजूरी दे चुका है।

40 फीसदी आवेदन कश्मीर घाटी-

  • पांचों बटालियनों में 5 हजार पदों पर भर्ती की जानी है।
  • इसके लिए जम्मू कश्मीर के करीब 1.40 लाख युवाओं ने आवेदन किया है।
  • इनमें से 40 फीसदी आवेदन कश्मीर घाटी से मिले है।
  • बटालियनों में भर्ती का मकसद है स्थानीय युवाओं को रोजगार देना है।
  • इन महिला पुलिसकर्मियों को कश्मीर घाटी में पथराव और कानून व्यवस्था से जुड़ी ड्यूटी में तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पंजगाम में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, 2 आतंकी ढेर, 3 जवान शहीद!

यह भी पढ़ें: पैलेट गन केस: सुप्रीम कोर्ट ने J&K बार एसोसिएशन को लगाई फटकार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें