आज रात संसद का सेंट्रल हॉल न सिर्फ GST के भव्य कार्यक्रम से रौशन होगा बल्कि सितारों से भी जगमगा उठेगा। जीएसटी लॉन्च के इस मेगा शो में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन सहित उद्योग जगत की जानी-मानी हस्ती रतन टाटा, स्वर सामाज्ञ्री लता मंगेशकर समेत सभी राजनेता उपस्थित होंगे।

दिखेगा जीएसटी मेगा शो :

  • आज रात आजादी के बाद के सबसे बड़े कर सुधार गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) की शुरुआत की जाएगी।
  • इस अवसर पर बॉलीवुड समेत कई बड़ी हस्तियां संसद के सेंट्रल हॉल में मौजूद रहेंगे।
  • बता दें इससे पहले 1997 में आजादी की स्वर्ण जयंती के मौके पर संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था।
  • जिसमें आधी रात को कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
  • लेकिन इस बार यह संसद के केन्द्रीय कक्ष में भव्य कार्यक्रम होगा।
  • जिसे इस महत्वपूर्ण कर सुधार की शुरुआत के लिये चुना गया है।

आजादी की याद दिलाएगी आज की रात :

  • आज के कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित होंगे।
  • यह कार्यक्रम 15 अगस्त 1947 की आधी रात की याद दिलाने वाला होगा, जब भारत अपनी भविष्य की राह पर आगे निकला था।

रात 11 बजे से शुरू होगा जीएसटी कार्यक्रम :

  • जीएसटी का भव्य कार्यक्रम आज रात करीब 10.55 पर शुरु  होकर आधी रात तक चलेगा।
  • जिसके साथ ही देश में माल एवं सेवाकर व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
  • इस अवसर पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्रियों के साथ उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन भी मंच पर विराजमान होंगी।
  • प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर भी इस अवसर पर संसद के केन्द्रीय कक्ष में उपस्थित होंगी।
  • इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा भी उपस्थित होंगे।
  • साथ ही सभी राज्यों से भी अनेक गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें