फिल्म अभिनेत्री अलीशा खान की निजी जिंदगी भी अब कुछ फिल्मी कहानी जैसी हो गई है| गुरूवार शाम अलीशा खान अपनी माँ परवीन खान के साथ गाज़ियाबाद से हरिद्वार पहुचीं| यहाँ वह अपने पति लव कपू के घर पहुचीं और घर पर पति लव कपूर को न पाकर घर पर जम कर तोड़-फोड़ की और लव के वाहनों को भी तोड़ दिया|

  • खुद को प्रेग्नेंट बताते हुए अलीशा खान ने एक बार फिर हरिद्वार पुलिस से न्याय की मांग की है|
  • उधर एसएसपी हरिद्वार ने इस मामले में कनखल पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं|
  • आलिशा खान के अनुसार वो खुद को प्ररेग्नेंट बताती है|
  • जिसके बाद उनके पास कोई ओर रास्ता नहीं रह गया है| इसलिए वे अपने पति के घर वापस आई थी|
  • लेकिन लव ओर उनके भाई कुश दोनों ने ही अपना मोबाईल स्विच ऑफ कर दिया|
  • फिल्म अभिनेत्री अलीशा खान बार बार हरिद्वार पहुंच कर हंगामा कर रही है|

पुलिस ने दर्ज किया मामला:

  • आपको बता दे कि चार दिन पहेले भी फिल्म अभिनेत्री अलीशा खान कनखल थाने पहुच कर अपने पति लव कपूर पर शोषण और छोड़ने का आरोप लगाया था|
  • लेकिन तब कनखल पुलिस ने उन्हें वहां से वापस कर दिया था|
  • लेकिन मामला हाई प्रोफिल होने और मिडिया में आने के कारण पुलिस को लव कपूर के खिलाफ करवाही शुरू करनी पड़ी|
  • इसके जवाब में आज लव के अधिवक्ता दीपक कुमार ने कहा की लव अभी अपने काम से बाहर हैं और जल्द ही वे वापस लौटेंगे|
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें