जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के एक बगीचे से दो शव बरामद किए गए। ये दोनों शव पापोरा गांव के पास बरामद हुए।

यह भी पढ़ें… अनंतनाग : आतंकवादी हमले में घायल पुलिस अधिकारी शहीद

शोपिया जिले से बरामद हुआ दो शव :

  • बगीचे से बरामद हुए दोनों शव पर पुलिस ने जानकारी दी है।
  • दोनों शवों की पहचान दरहल राजौरी के मोहम्मद अथर मिर्जा और मोहरा राजौरी के उमर सोहेल के रूप में हुई है।
  • पुलिस के अनुसार, उन्होंने कहा शवों पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है।
  • इसके साथ ही सिरिंज, सिगरेट, एक चम्मच और थोड़ा सा पाउडर बरामद किया गया है।
  • मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें… पुलवामा में सबसे बड़ा आतंकी हमला, 8 जवान शहीद

गांवों को सुरक्षाबलों ने घेरा :

  • बीते दिन शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के होने की सूचना मिलने के बाद छह गांवों को चारों ओर से घेर लिया।
  • पुलिस ने बताया, आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी शुरू कर दी गई है।
  • अभी तक गोलीबारी की खबर नहीं है।
  • दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए।
  • अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने बीते दो महीनों के दौरान अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम और पुलवामा जिलों में तलाशी अभियान शुरू किया था।

यह भी पढ़ें… श्रीनगर: पंथा चौक में CRPF के काफिले पर हुआ आतंकी हमला!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें