Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
UP Elections News 2022

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में जाने कितने बुजुर्ग और दिव्यांग करेंगे घर से मतदान

Elderly ,Divyang Voters Will Vote From Home in UP Election 2022

Elderly ,Divyang Voters Will Vote From Home in UP Election 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में यूपी के 75 जिलों में 403 सीटों में इस बार दिव्यांगों और बुजुर्गों  ( Elderly Divyang Voters ) को घर बैठे मतदान करने की सुविधा दी जाएगी।

दिव्यांगों को मिलेगी पोस्टल बैलेट सुविधा
यूपी में 2022 के चुनाव में दिव्यांगों को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाएगी। दिव्यांग मतदाताओं को पहली बार यह एक वैकल्पिक व्यवस्था मिलेगी। अगर मतदाता बूथ पर आकर मतदान करना चाहे तो बूथ पर आ सकता है। बूथ पर नहीं आ सकता तो घर से अपने वोटिंग राइट का प्रयोग कर पोस्टल बैलेट की सुविधा ले सकता है। दिव्यांगों के लिए हर बूथ पर रैंप बनाए जाएंगे, ताकि दिव्यांगों ( Elderly Divyang Voters ) को मतदान के दौरान असुविधा न हो।

UP Elections 2022 : 403 विधानसभा क्षेत्रों का जातिगत समीकरण

बुजुर्ग घर बैठे मतदान कर सकेंगे
80 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को भी इस बार बूथ पर आकर मतदान करने की अनिवार्यता नहीं रहेगी। बुजुर्ग मतदाता पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं। 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं जिनको बूथ पर आकर मतदान करने में परेशानी होती है, घर से मतदान कर सकेंगे।

UP Elections 2022 : निषाद वोट बैंक पूर्वांचल में निर्णायक होगा

वाराणसी जिले में 80 साल से ऊपर के बुजुर्ग वोटरों की संख्या 62 हजार तथा दिव्यांगजन वोटरों की संख्या 18 हजार है। हालांकि जिले में 23 हजार दिव्यांग पेंशन लाभार्थी है।

कासगंज जिले में 80 साल से ऊपर के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ( Elderly Divyang Voters ) के लिए घर बैठे वोट देने की सुविधा देने जा रहा है। 80 साल से ऊपर के मतदाता 16334 और दिव्यांग मतदाता 10425 हैं।

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश चुनाव में क्यों अहम है ब्राह्मण वोट ?

अलीगढ़ जिले में 12 हजार से अधिक दिव्यांग मतदाता हैं, जबकि 60 हजार से अधिक बुजुर्ग मतदाता हैं।

गाजियाबाद जिले में करीब दस हजार दिव्यांग मतदाता और 80 वर्ष से ऊपर के करीब ढाई सौ मतदाता हैं ।

यूपी चुनाव 2022: उत्तर प्रदेश की सत्ता किसकी? यह तय करते हैं जातीय समीकरण , यहां समझिए

अम्बेडकरनगर जिले में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 50 हजार बुजुर्ग व 12 हजार 945 दिव्यांगों को चिह्नित किया गया है।

अमेठी जिले में 5,118 दिव्यांग मतदाता और 80 वर्ष आयु से ऊपर 19,581 मतदाता को चिह्नित किया गया है।

बिजनौर जिले में 14987 दिव्यांग मतदाता है और 80 साल से ऊपर के करीब 36585 मतदाता ( Elderly Divyang Voters )  है। विधानसभा चुनाव में ये सभी मतदाता घर बैठे मतदान कर सकेंगे।

अमरोहा जिले में 80 साल से पार 19134 मतदाता हैं।

 

Uttar Pradesh News  : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

Related posts

Bulandshahr : जानें कौन किन सीटों पर कितने वोटों से जीता चुनाव 2017 विधानसभा चुनाव

Desk
3 years ago

UP Election 2022 : आलापुर विधानसभा चुनाव 2022 नतीजे

Anil Tiwari
2 years ago

Unnao : जानें कौन किन सीटों पर कितने वोटों से जीता चुनाव 2017 विधानसभा चुनाव

Anil Tiwari
3 years ago
Exit mobile version